पीएम किसान की 24वीं किस्त हुई जारी , इन 10.65 लाख लाभार्थियों को नहीं मिला लाभ, चेक करें अपना नाम – एग्रीवेट

Team Agrivate
6 Min Read

एग्रीवेट: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है और इसी बीच  किसानों का 24वीं किस्त का इंतजार आज खत्म हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है. इस किस्त के तहत देशभर के 9 करोड़ 34 लाख से अधिक किसानों को योजना की किस्त का लाभ मिल चुका है. आगे इस लेख में जानें जिन लाभार्थियों के खातों में किस्त का पैसा नहीं आया है, तो ऐसे चेक करें अपना नाम.

कितने किसानों के खातों में पहुंची योजना की राशि?

पीएम किसान योजना का लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है और इस सरकारी योजना की मदद से किसानों की काफी हद तक आर्थिक रुप से मदद मिल रही है. इसी के चलते किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार था, जो इंतजार खत्म हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है. इस किस्त के तहत देशभर के 9 करोड़ 34 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18 हजार 690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई है. इस सौगात से हर किसान के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ रही है.

24वीं किस्त कब और कितने बजे जारी हुई?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह गुजरात के बनासकांठा पहुंचे. यहां उन्होंने पशुपालन और कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का दौरा किया. इसके बाद करीब सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर उन्होंने 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी.

10 लाख से ज्यादा किसानों की संख्या क्यों घटी?

खाते में 2,000 रुपये नहीं आए तो क्या करें?

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी और आपके खाते में 24वीं किस्त का पैसा नहीं आया है, तो घबराएं नहीं ऐसे में इस प्रकार अपना स्टेटस चेक करें-

सबसे पहले आपको अपना पीएम किसान स्टेटस चेक करना होगा.

इसके लिए अपने मोबाइल में पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in खोलें.

इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके भुगतान से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं.

अगर आप लाभार्थी सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो ‘Beneficiary List’ विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव चुनकर सूची देख सकते हैं.

Share This Article