10 लाख क्विंटल गेहूं के उन्नत बीज किसानों को मिलेंगे, किसानों को खाद देने में देरी पर नपेंगे अफसर – एग्रीवेट

Team Agrivate
6 Min Read

एग्रीवेट: उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रबी फसलों की बुवाई के लिए किसानों को खाद-बीज की दिक्कत नहीं होनी चाहिए. कहीं मामले सामने आए तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि रबी फसलों के लिए प्रदेश में 10.19 लाख मीट्रिक टन खाद का शेष स्टॉक उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि गेहूं के उन्नत किस्म के बीज का 10 लाख क्विंटल से ज्यादा का स्टॉक मौजूद है. चना, सरसों आदि फसलों के बीज भी उपलब्ध हैं. खाद और बीज किसानों को उपलब्ध कराने में देरी नहीं की जाए.

उत्तर प्रदेश के कृषि श्री मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि भवन लखनऊ में रबी सीजन की बुवाई, बीज और खाद स्टॉक की समीक्षाम की. इस दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के लिए खाद और बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. इसलिए अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि किसानों को बुवाई के लिए दिक्कतें न हों. उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारियों को धरातल पर निरंतर सक्रिय रहने और वितरण केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि रबी फसलों की बुवाई के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी या आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

वित्तीय वर्ष 2026-27 में 29 अक्टूबर तक विभाग को कुल 10,017.45 करोड़ रुपये का बजट मिला है. इसमें से 5,755.10 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी जारी की जा चुकी है और अब तक 3,641.22 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. वहीं, विभागीय योजनाओं के लिए 8,386.94 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित है. इसमें से 4,125.02 करोड़ रुपये की मंजूरी जारी हुई है और 3,087.81 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं. यानी विभागीय योजनाओं के लिए स्वीकृत राशि का 74.86 फीसदी खर्च हो चुका है.

कृषि मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रबी सीजन 2026-27 के लिए कुल 26.69 लाख मीट्रिक टन खाद की जरूरत का आकलन किया गया है. इसके मुकाबले 1 अक्टूबर तक प्रदेश में 13.15 लाख मीट्रिक टन खाद उपलब्ध थी. इसमें से अब तक किसानों को 2.96 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित की जा चुकी है. इसके बाद प्रदेश में 10.19 लाख मीट्रिक टन खाद का शेष स्टॉक उपलब्ध है. रबी सीजन के लिए खाद का खूब स्टॉक है और इसे किसानों को उपलब्ध कराने में देरी नहीं की जाए.

उत्तर प्रदेश में रबी सीजन 2026-27 के लिए किसानों को प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 लाख क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है. इसमें सबसे ज्यादा 10.45 लाख क्विंटल गेहूं का बीज शामिल है. इसके अलावा 69.96 हजार क्विंटल चना के बीज किसानों को दिए जाने का टारगेट है. जबकि, 41.76 हजार क्विंटल मसूर और 17.89 हजार क्विंटल मटर के बीज भी किसानों को दिए जाने हैं.

Share This Article