एग्रीवेट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर सभी जवानों को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ITBP के हिमवीरों ने अपने अद्भुत साहस और बहादुरी से अलग पहचान बनाई है. उन्होंने हर चुनौती का डटकर सामना किया है. पीएम मोदी ने कहा कि जवानों की निस्वार्थ सेवा और बलिदान पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं.
राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत 16 जिलों में मतदान जारी है. अलवर समेत इन जिलों में 3,314 सरपंच और 28,682 वार्ड पंच पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. मतदान के लिए बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जा रहा है. मतदाता सरपंच और वार्ड पंच के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग वोट डाल रहे हैं.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 और 28 अक्टूबर को गोवा के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वह पार्टी की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक को संबोधित करेंगे. इसके अलावा बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक करेंगे. दौरे के दौरान राज्य में पार्टी के संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.
राजस्थान में पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है. जयपुर समेत राज्य के अलग-अलग इलाकों में वोटिंग जारी है. इस दौरान 3,314 पदों और वार्ड पंच के 28,682 पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. मतदाता अपने गांव की पंचायत में प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं.
दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति चिंता बढ़ा रही है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, एम्स के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 179 दर्ज किया गया है. यह मध्यम श्रेणी में आता है. ऐसे में सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों को परेशानी हो सकती है.
दिल्ली के कालिंदी कुंज में आज सुबह यमुना नदी की सतह पर जहरीला झाग तैरता दिखाई दिया. नदी के पानी पर सफेद झाग की परत नजर आई. यमुना में इस तरह झाग बनने से नदी के प्रदूषण को लेकर चिंता बढ़ती है.
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने लखनऊ में रिश्वतखोरी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)) के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दोनों 5 लाख रुपये की रिश्वत ले रहे थे, तभी सीबीआई ने उन्हें पकड़ लिया. गिरफ्तार अधिकारियों की पहचान प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुमार और हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी के रूप में हुई है. दोनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोन कार्यालय में तैनात थे. मामले की आगे जांच की जा रही है.
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, तिब्बत में सुबह करीब 5 बजकर 38 मिनट पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया. फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है.
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती का मौका आया है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में भर्ती के लिए तीन विज्ञापन जारी किए हैं. इनके तहत TGT के 17,735 पद, हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक के 1,172 पद और इंटरमीडिएट स्कूलों के प्रधानाचार्य के 1,475 पद भरे जाएंगे. इस तरह कुल 20,382 पदों पर भर्ती की जाएगी.
Agriculture News in Hindi Live Updates: अब मॉनसून की विदाई हो चुकी है. इसके चलते मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. अभी भी तटीय राज्यों में आंधी और हल्की बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में तापमान में उछाल देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है.
पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (mal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today