एग्रीवेट: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। पड़ोसी देशों में बन रहे मौसमी सिस्टम चिंता बढ़ा रहे हैं। बांग्लादेश के ऊपर ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है, जिसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है.. वहीं, थाईलैंड की खाड़ी और म्यांमार के आसपास भी चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है, जिसके अंडमान सागर पहुंचने और फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है। ऐसे में चलिए, मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. पांडेय जी से जानते हैं कि अगले 24 घंटों में इन मौसमी सिस्टम का देश के अलग-अलग हिस्सों में क्या असर देखने को मिलेगा.