ग्लेशियर पिघलने से बढ़ेगा बाढ़ का खतरा? शिवराज सिंह चौहान ने जताई चिंता – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: जलवायु परिवर्तन का खतरा पूरी दुनिया पर मंडरा रहा है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं के साथ संवाद के दौरान बढ़ते तापमान, ग्लेशियर पिघलने और प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ते खतरे पर चिंता जताई. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि धरती का तापमान तेजी से बढ़ रहा है. उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले वर्षों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हिमालय के ग्लेशियर तेजी से पिघल सकते हैं. इससे समुद्र का जलस्तर बढ़ने और कई क्षेत्रों के डूबने का खतरा पैदा हो सकता है.

Share This Article