एग्रीवेट: उत्तर प्रदेश के झांसी में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक बंजर और पथरीली जमीन को उपजाऊ बनाने के लिए बांस की खेती पर प्रयोग कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के नतीजे उत्साहजनक बताए जा रहे हैं। करीब एक से सवा हेक्टेयर जमीन पर शुरू किए गए इस प्रयोग में बांस के साथ सहफसली खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है. डॉ. ढोभाल के मुताबिक, यहां बांस की वल्गेरिस किस्म लगाई गई है। इसके साथ पहले जैकबीन और बाद में मूंग, उड़द, लोबिया जैसी दलहनी फसलें उगाई गईं। अब बांस की छाया में अरबी, हल्दी और अदरक जैसी फसलें लगाने का प्रयोग किया जा रहा है.
बंजर जमीन को उपजाऊ बनाने का देसी जुगाड़! 6 साल में बदल गई जमीन की तस्वीर, वैज्ञानिक भी हुए हैरान! – एग्रीवेट