धान को ब्लास्ट रोग से बचाएगी फुजीता दवा, पत्तियां और बाली पर नहीं लगेगी फंगस – एग्रीवेट

Team Agrivate
4 Min Read

एग्रीवेट: बाढ़ और नमी के चलते धान में ब्लास्ट यानी सड़न रोग का खतरा बढ़ गया है. खास कर नदी, नहरों और जलीय स्रोतों के किनारे वाले खेतों में. इस रोग में पौधों के तने, पत्तियों और बाली पर सड़न पैदा हो जाती है, जो दाने को खत्म कर देती है. इससे किसानों का उत्पादन घटता है और क्वालिटी भी खराब होती है. फसल को इस रोग से बचाने के लिए फसल सुरक्षा उत्पाद बनाने वाली दिग्गज कंपनी धानुक ने अपना नया फंगीसाइड फुजीता बाजार में उतार दिया है. कंपनी का दावा है कि इसके इस्तेमाल से पत्ती और तने पर होने वाले ब्लास्ट रोग से छुटकारा मिलेगा.

भारत की प्रमुख एग्री इनपुट कंपनियों में से एक धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने धान की खेती को प्रभावित करने वाली प्रमुख फंगल बीमारियों में से एक राइस ब्लास्ट (Pyricularia oryzae) के नियंत्रण के लिए फुजीता एक सिस्टमेटिक फंगीसाइड, लॉन्च किया है. कंपनी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह नया उत्पाद पौधे की पत्ती और गर्दन के ब्लास्ट रोग के निवारक और उपचारात्मक नियंत्रण करने में कारगर है.

धानुका एग्रीटेक लिमिटेड के प्रबंधन ने फुजीता के लॉन्च पर कहा कि धान की खेती में राइस ब्लास्ट एक खतरनाक बीमारी है और इसका प्रभावी प्रबंधन फसल के स्वास्थ्य को बनाए रखने और उपज क्षमता की रक्षा करने में अहम भूमिका निभाता है. फुजीता फंगीसाइड को राइस ब्लास्ट के खिलाफ सिस्टमेटिक सुरक्षा प्रदान करने और प्रभावी रोग प्रबंधन में सहायता करने के लिए तैयार किया गया है. कंपनी ने कहा है कि फुजीता जैसे उत्पादों के माध्यम से हम भारतीय कृषि में फसल स्वास्थ्य से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों का समाधान करने के लिए अपने क्रॉप प्रोटेक्शन पोर्टफोलियो का लगातार विस्तार कर रहे हैं.

फुजीता के साथ धानुका एग्रीटेक ने धान के लिए अपने फसल सुरक्षा उत्पादों की रेंज को और मजबूत किया है, जो धान किसानों के सामने आने वाली प्रमुख चुनौतियों को दूर करने में मददगार है. यह लॉन्च टेक्नोलॉजी आधारित क्रॉप प्रोटेक्शन पर कंपनी के फोकस को दर्शाता है, जो किसानों को समय पर कार्रवाई करने और स्वस्थ फसलों के साथ बेहतर पैदावार पक्की करने में मदद करता है. कंपनी ने कहा कि बदलते मौसम के दौरान ब्लास्ट रोग का खतरा ज्यादा रहता है, ऐसे में किसानों को इससे बचाव में मदद मिलेगी.

Share This Article