गन्ना किसानों के आंदोलन से राज्य में गन्ना पेराई रुकी, मूल्य बढ़ोत्तरी को लेकर सीएम ने पीएम को भेजा लेटर – एग्रीवेट

Team Agrivate
9 Min Read

एग्रीवेट: गन्ना किसान कम कीमत को लेकर नाराज हैं और महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब के साथ ही कर्नाटक में आंदोलन कर रहे हैं. कर्नाटक के किसानों का कई दिनों से लगातार आंदोलन जारी है. राज्य के किसानों ने जब तक मूल्य नहीं बढ़ाया जाता तब तक मिलों में पेराई नहीं होने देने का अल्टीमेटम दिया है. अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पीएम मोदी को चिट्ठी भेजकर मूल्य बढ़ोत्तरी की घोषणा करने की अपील की है और कहा है कि गन्ना किसानों की मांगों पर केंद्र सरकार तत्काल फैसला ले.

कर्नाटक में कई दिनों से जारी गन्ना किसानों के आंदोलन ने राज्य सरकार पर दबाव बना दिया है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गन्ना किसानों की मांगों पर तत्काल ध्यान देने का आग्रह किया, ताकि उत्तर कर्नाटक में जारी आंदोलन समाप्त हो और गन्ना पेराई शुरू हो सके. पहले सीएम ने किसानों को भरोसा दिया था कि दशहरा पर उन्हें मूल्य बढ़ोत्तरी देने की कोशिश की जाएगी. लेकिन, अब तक घोषणा नहीं होने से किसान और उग्र हो गए हैं.

मुख्यमंत्री ने मोदी को लिखे पत्र में कहा कि आंदोलन के कारण उत्तर कर्नाटक में गन्ने की पेराई शुरू होने में देरी हुई है. इस कारण खेतों में गन्ने की फसल नहीं काटी गयी है और समय के साथ गन्ने का वजन एवं मिठास घटने से किसानों को नुकसान होने का खतरा है. उन्होंने कहा कि किसान विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे हैं और केंद्रीय खाद्य, उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास का घेराव करने के लिए हुब्बली की ओर पदयात्राएं निकाल रहे हैं.

हमारे गन्ना किसान अपनी कड़ी मेहनत के लिए उचित मूल्य और इस आश्वासन के पात्र हैं कि उनकी आजीविका सुरक्षित रहेगी।

उत्तरी कर्नाटक में, पेराई सत्र शुरू होने में देरी ने हजारों किसान परिवारों के लिए अनिश्चितता पैदा कर दी है, क्योंकि परिपक्व गन्ना अभी भी उनके खेतों में खड़ा है। हर गुजरते दिन का मतलब गन्ने के वजन और चीनी सामग्री में कमी हो सकता है, जिसका सीधा असर उन किसानों की आय पर पड़ेगा जिन्होंने अपनी फसल को तैयार करने के लिए महीनों तक कड़ी मेहनत की है।

कित्तूर की अपनी हालिया यात्रा के दौरान, मैंने प्रदर्शनकारी किसानों से मुलाकात की और उनकी चिंताओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना। मैं उनकी परेशानी और उनकी आजीविका की सुरक्षा के लिए समय पर समाधान की आवश्यकता को समझता हूं। मैंने माननीय प्रधान मंत्री श्री @नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने और इसके दायरे में आने वाली प्रमुख मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया है।

पाँच प्रमुख अनुरोध हैं:

1. गन्ने की बढ़ती लागत को प्रतिबिंबित करने और मिलों को किसानों को उचित भुगतान करने में सक्षम बनाने के लिए चीनी के न्यूनतम बिक्री मूल्य को संशोधित करें, जो 2019 से ₹31 प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित है।

2. थोक खरीदारों के लिए उचित मूल्य सुनिश्चित करते हुए घरेलू उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए घरेलू और वाणिज्यिक चीनी के लिए अलग-अलग एमएसपी लागू करें।

4. गन्ने की बढ़ती लागत को प्रतिबिंबित करने और चीनी मिलों को समर्थन देने के लिए, 2022-23 से अपरिवर्तित गन्ना आधारित इथेनॉल की कीमतों में वृद्धि करें।

5. यह सुनिश्चित करने के लिए कि कम रिकवरी वाले क्षेत्रों में किसानों को मिट्टी, जलवायु और पेराई की स्थिति में भिन्नता के बावजूद उचित पारिश्रमिक मिले, एफआरपी आधार रिकवरी दर को 9.50% पर बहाल करें।

हमारी सरकार ने गन्ना तौल में पारदर्शिता में सुधार, चीनी रिकवरी परीक्षण को मजबूत करने और किसानों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए अपनी शक्तियों के भीतर कदम उठाए हैं। मैंने चीनी क्षेत्र के मुद्दों की जांच करने वाली केंद्र सरकार की समिति का भी स्वागत किया है। हालाँकि, पेराई सत्र में पहले ही देरी हो चुकी है, इन गंभीर चिंताओं के लिए समय पर निर्णय की आवश्यकता है, भले ही समिति अपना काम जारी रखे।

लाखों गन्ना किसानों की आजीविका और उनके परिवारों की भलाई दांव पर है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी कड़ी मेहनत को मान्यता मिले और उन्हें उनकी उपज के लिए उचित पारिश्रमिक मिले। मैं केंद्र सरकार से इन मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देने का आग्रह करता हूं ताकि हमारे किसानों की चिंताओं को दूर किया जा सके और पेराई सत्र बिना किसी देरी के शुरू हो सके। हमारे किसानों के हित और कर्नाटक के लोगों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के आंदोलन के चलते कई स्थानों पर सड़क जाम किए जाने की खबरें मिली हैं. डीके शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने 17 अक्टूबर को बेलगावी जिले के कित्तूर का दौरा किया था और प्रदर्शन कर रहे किसानों से अपनी पदयात्रा समाप्त करने की अपील की थी. उन्होंने पत्र में कहा कि किसानों ने बताया कि उनकी मुख्य मांगें भारत सरकार के अधिकार क्षेत्र में आने वाले विषयों से संबंधित हैं और केंद्र सरकार से आश्वासन मिले बिना वे आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे. मुख्यमंत्री ने स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि लगातार हो रहे सड़क जाम से कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है और आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Share This Article