बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटी, हादसे में 13 बच्चों की मौत—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – एग्रीवेट

Team Agrivate
12 Min Read

एग्रीवेट: कांग्रेस नेता उदित राज ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने मांग की कि देश में बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने चाहिए. उन्होंने कहा कि 13 करोड़ से ज्यादा वोटर्स के नाम हटाए जाने के मामले में जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए. उदित राज ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों का दुरुपयोग किया जाता है. उन्होंने यह भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मतगणना बीच में रोककर हेरफेर की जाती है. उन्होंने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में करीब 38 लाख लोगों को चुनाव प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया था, जिसके कारण वे चुनाव के दौरान वोट नहीं दे सके. उन्होंने पूछा कि देश में किस तरह के चुनाव कराए जा रहे हैं.

पंजाब में पिछले 48 घंटों के दौरान हुई बारिश से 13,500 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में धान की फसल प्रभावित हुई है. राज्य के कृषि विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं से धान और बासमती की फसल खेतों में गिर गई है. अभी कुछ जिलों से फसल को हुए नुकसान की रिपोर्ट मिलना बाकी है. कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पटियाला में सबसे ज्यादा 9,256 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल प्रभावित हुई है. इसके बाद लुधियाना में 2,000 हेक्टेयर, गुरदासपुर में 1,337 हेक्टेयर, मुक्तसर में 700 हेक्टेयर, होशियारपुर में 221 हेक्टेयर और बठिंडा में 80 हेक्टेयर में धान की फसल को नुकसान पहुंचा है.

हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कैथल अनाज मंडी में धान के धीमे उठान पर संज्ञान लिया. उन्होंने आढ़तियों की शिकायत के बाद एसडीएम को निर्देश दिया कि धान ढुलाई में लगे वाहनों की मौके पर जाकर जांच की जाए. मंडी के दौरे के दौरान मंत्री को बताया गया कि ट्रांसपोर्टर धान के उठान के लिए जरूरत के मुताबिक वाहन उपलब्ध नहीं करा रहे हैं. इससे मंडी से धान उठाने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है. इस पर मंत्री ने एसडीएम को वाहनों की वास्तविक संख्या की जांच करने और इसकी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए.

बिहार के हाजीपुर में मंगलवार देर शाम बड़ा नाव हादसा हो गया. राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास गंगा नदी में क्षमता से अधिक लोगों से भरी नाव पलट गई. इस हादसे में कम से कम 13 बच्चों की मौत हो गई. घटना के बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) ने गंगा नदी में बड़े स्तर पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

CJP के सौरव दास, आशुतोष रंका और अजिंक्य शिंदे की ओर से पेश वकील अभिष्ट हेला ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस आशंका के आधार पर तीनों को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया कि वे कोई अपराध कर सकते हैं. वकील ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने अदालत में गलत बयान दिया कि तीनों ने लोगों को मौके पर आने के लिए बुलाया था, जबकि उन्होंने ऐसा कोई आह्वान नहीं किया था. उन्होंने यह भी कहा कि तीनों ने बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन नहीं किया है. वकील के मुताबिक, कनॉट प्लेस से जुड़ी एक अलग शिकायत का भी इस मामले में गलत इस्तेमाल किया गया है.

पंजाब के मानसा में नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने राजस्थान के चुरू की एक सराय से गिरफ्तार किया है. पंजाब और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर यह कार्रवाई की. मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओ.पी. राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) के तीन विधायकों के बीजेपी में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ये विधायक लंबे समय से बीजेपी के साथ हैं और अब सिर्फ औपचारिकता पूरी कर रहे हैं. राजभर ने दावा किया कि सपा में जो लोग असंतुष्ट हैं, वे भी बीजेपी में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं. वहीं, INDIA गठबंधन के विरोध-प्रदर्शन पर राजभर ने कहा कि विपक्ष के पास कोई काम नहीं है, इसलिए वह प्रदर्शन कर रहा है.

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और उसके कामकाज में पारदर्शिता होनी चाहिए. अगर आयोग पर आरोप लग रहे हैं, तो उसे उनका जवाब देना चाहिए. संजय निषाद ने विपक्ष से कहा कि किसी के इस्तीफे की मांग करने से पहले मामले की जांच होनी चाहिए. जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जांच की व्यवस्था है, इसलिए पहले आरोपों की जांच होनी चाहिए और उसके बाद ही कार्रवाई की मांग करनी चाहिए. उन्होंने सरकार को भी सलाह दी कि अधिकारियों की बातों के बजाय जमीनी हकीकत और कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के आधार पर फैसले लेने चाहिए.

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों को चकबंदी से जुड़ी समस्याओं से राहत देने और जमीन के विवादों को जल्द सुलझाने के लिए कदम उठाए हैं. प्रदेश के 8 जिलों के 11 गांवों में चकबंदी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. साथ ही, लंबे समय से लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए गए हैं.

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने चुनाव और वोट चोरी के मुद्दे पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि बंगाल में पिछले 50 साल से निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव नहीं होते थे. लोगों को वोट डालने से रोका जाता था। घोष के मुताबिक, जैसे ही राज्य में निष्पक्ष चुनाव शुरू हुए, चुनाव के नतीजे बदल गए. उन्होंने दावा किया कि 15 साल तक सत्ता में रही पार्टी को 3 प्रतिशत वोट भी नहीं मिले. उन्होंने कहा कि इससे साफ होता है कि वोट चोरी कहां होती थी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप घोष ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी जीवन भर विद्यार्थी ही रहेंगे. उनकी सीख का व्यावहारिक इस्तेमाल कभी देखने को नहीं मिलेगा.

आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को देश के कई हिस्सों में खराब मौसम का अनुमान जताया है. दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और कुछ जगहों पर ओले पड़ने की आशंका है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जबकि कुछ इलाकों में हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.

Agriculture News in Hindi Live Updates: अब मॉनसून की विदाई हो चुकी है. इसके चलते मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. अभी भी तटीय राज्यों में तेज आंधी और हल्की बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में तापमान में उछाल देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है.

पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (mal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Share This Article