Rakesh Tikait की बिहार के किसानों से अपील, MSP और जमीन के लिए आंदोलन तेज करने को कहा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – एग्रीवेट

Team Agrivate
2 Min Read

एग्रीवेट: किसान नेता राकेश टिकैत ने बिहार के किसानों से अपनी जमीन बचाने और फसलों के उचित दाम की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि बिहार में किसानों को MSP से कम कीमत पर फसल बेचनी पड़ रही है, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है. टिकैत ने जमीन अधिग्रहण, मक्का के दाम और अमेरिका के साथ प्रस्तावित Trade Deal पर भी चिंता जताई. राकेश टिकैत ने जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की मांग करते हुए 26 नवंबर को दिल्ली में कार्यक्रम करने की बात कही. उन्होंने किसानों से अपनी जमीन और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया. वीडियो में सुनिए राकेश टिकैत ने बिहार के किसानों और किसान आंदोलन को लेकर क्या कहा.

Share This Article