एग्रीवेट: अक्टूबर में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, इस बार अक्टूबर में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है. पूरे देश में अक्टूबर की बारिश लंबी अवधि के औसत यानी LPA के 85 फीसदी से कम रहने का अनुमान जताया गया है.. ऐसे में चलिए वेदर एक्सपर्ट डॉ एस एन पांडेय जी से जानते हैं कि आने वाले दिनों में कितनी और कहां बारिश होने की संभावना है…