भैंस चराने पर योगी का तंज, अखिलेश का पलटवार! गाय-दूध पर छिड़ी सियासी जंग – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: भैंस चराना क्या कोई छोटा काम है? गाय पालना क्या कोई शर्म की बात है? जिस पशुपालन से करोड़ों किसानों और पशुपालकों का घर चलता है, जिस दूध से देश के बच्चों को पोषण मिलता है और डेयरी उद्योग से लाखों लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी है, उसी पशुपालन को लेकर यूपी की सियासत में जुबानी जंग छिड़ गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए भैंस चराने वाली टिप्पणी की, तो अब अखिलेश यादव ने भी पलटवार किया है. उन्होंने साफ कहा कि भैंस या गाय चराना कोई खराब काम नहीं है, बल्कि बिना दूध के अच्छी चाय तक नहीं बन सकती.

Share This Article