एग्रीवेट: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए पंजाब में पराली जलाने के लिए किसानों को जिम्मेदार बताने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. बीते दिन दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पंजाब में पराली जलाकर फिर से दिल्ली में गंदी हवा भेजने का काम किया है. इस पर आम आदमी पार्टी पंजाब ईकाई के पंजाब इकाई के नेता बलतेज पन्नू ने तीखा जवाब देते हुए कहा कि भाजपाई दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को जिम्मेदार ठहराना बंद करें. इसके बाद से मामले ने तूल पकड़ लिया है. पराली और प्रदूषण को लेकर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का भी बयान आया है.
आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के नेता बलतेज पन्नू ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी दिल्ली में प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को जिम्मेदार ठहरा रही है, जबकि धान की पराली के प्रबंधन के लिए भगवंत मान सरकार और किसानों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानबूझकर बीजेपी अनदेखी कर रही है.पन्नू ने दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेता राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के विभिन्न स्रोतों पर ध्यान देने के बजाय पंजाब के किसानों को बलि का बकरा बना रहे हैं.
ग्रामीण युवाओं को सेना में और ज्यादा दिन नौकरी करने को मिलेगी, अग्निवीर सेवा विस्तार की घोषणा – एग्रीवेट
आप नेता बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब और यहां के किसानों को बदनाम करने के बजाय भाजपा आंकड़ों पर भी नजर डाल लें. मान सरकार ने किसानों के सहयोग से पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में 95 फीसदी कमी दर्ज की है. वहीं मध्य प्रदेश में ये घटनाएं सालाना 153 फीसदी की दर से बढ़ी हैं और देश की कुल घटनाओं में 52 फीसदी हिस्सेदारी अकेले मध्य प्रदेश की है. उत्तर प्रदेश में भी पराली जलाने की घटनाओं में 25-30 फीसदी की बढ़ोतरी बताई जा रही है. सवाल ये है कि क्या भाजपा अपनी सरकारों से जवाब मांगेगी?
दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बीते दिन 3 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से विनती करता हूं कि दिल्ली के साथ ऐसा अत्याचार ना करें. आप जो 10 साल में दिल्ली को बर्बाद करके गए, अब दिल्ली वापस अपने दिल्ली वाले रूप में आ रही है. दिल्ली का प्रदूषण लगातार कम हो रहा है. दिल्ली के लोग अपने आपको ठीक करने के लिए EV गाड़ियां खरीद रहे हैं. दिल्ली के लोग मिलकर इस प्रदूषण की जंग से लड़ रहे हैं. पंजाब में पराली जलाना बंद कर दीजिए. पराली के जलने से जो दिल्ली पिछले एक साल से साफ थी, आपने पंजाब में आग लगाकर (पराली जलाकर) फिर से दिल्ली में गंदी हवा भेजने का काम किया है.
पंजाब को बदनाम करने के बजाय भाजपा इन आँकड़ों पर भी नज़र डाल ले!
मान सरकार ने किसानों के सहयोग से पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में 95% कमी दर्ज की है। वहीं मध्य प्रदेश में ये घटनाएँ सालाना 153% की दर से बढ़ी हैं और देश की कुल घटनाओं में 52% हिस्सेदारी अकेले मध्य प्रदेश की है।
उत्तर प्रदेश में भी पराली जलाने की घटनाओं में 25-30% की बढ़ोतरी बताई जा रही है।
मोदी सरकार के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि इस बार धान के पराली का लगभग 40 फीसदी हिस्सा ‘एक्स-सीटू’ प्रबंधन के जरिए इस्तेमाल किया गया है. पिछले वर्षों की तुलना में पराली जलाने की घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आई है. इस बार पर्यावरण से जुड़ी और भी व्यापक कार्य योजनाएं तैयार की गई हैं.