एग्रीवेट: रबी सीजन की बुआई का समय नजदीक है. अगर आप गेहूं, सरसों, चना या मसूर की खेती करते हैं, तो बुआई से पहले खेत की तैयारी पर खास ध्यान देना जरूरी है. सही जुताई, मिट्टी की जांच, खाद और उर्वरक का सही इस्तेमाल, सिंचाई की व्यवस्था और अच्छे बीज का चुनाव फसल की मजबूत शुरुआत में मदद कर सकते हैं. इस वीडियो में जानिए रबी की बुआई से पहले किसानों को कौन-से 6 जरूरी काम पूरे कर लेने चाहिए. साथ ही समझिए कि फसल अवशेषों को जलाने के बजाय उनका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है और जीरो टिलेज, न्यूनतम जुताई व लेजर लैंड लेवलिंग जैसी तकनीकें खेती में किस तरह उपयोगी हो सकती हैं.