छोटे पशुपालक भी उठा सकते हैं गोकुल मिशन का फायदा, जानें पात्रता और आवेदन का तरीका, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – एग्रीवेट

Team Agrivate
4 Min Read

एग्रीवेट: राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत देसी गायों और दूसरे स्वदेशी दुधारू पशुओं का संरक्षण किया जाता है. वैज्ञानिक तरीकों से उनकी नस्ल में सुधार करने पर जोर दिया जाता है, ताकि पशुओं की दूध देने की क्षमता बढ़ाई जा सके और अच्छी नस्ल के पशुओं की संख्या में इजाफा हो.

इस योजना का लाभ केवल बड़े पशुपालकों तक सीमित नहीं है. छोटे किसान और पशुपालक भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. योजना का फायदा लेने के लिए उन्हें अपने नजदीकी पशुपालन एवं डेयरी विभाग के कार्यालय में संपर्क करना होगा.

सबसे पहले पशुपालक को पशुपालन विभाग के कार्यालय से आवेदन फॉर्म लेना होगा. इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां सही-सही भरनी होंगी. फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज लगाकर उसे संबंधित विभाग में जमा करना होगा.

आवेदन जमा होने के बाद विभाग की ओर से किसान या पशुपालक की पात्रता की जांच की जाएगी. फॉर्म में दी गई जानकारी और दस्तावेज सही पाए जाने पर योग्य आवेदकों को योजना का लाभ दिया जाएगा.

राष्ट्रीय गोकुल मिशन में आवेदन करते समय आधार कार्ड, उम्र का प्रमाण, निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र देना होगा. इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो, चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी आवेदन फॉर्म के साथ जमा करनी होगी.

आवेदन करने वाला व्यक्ति भारत का निवासी होना चाहिए और उसकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए. छोटे किसान और पशुपालक भी आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, सरकार से पेंशन लेने वाले किसान और पशुपालक इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते.

Share This Article