एग्रीवेट: ध्य प्रदेश के सीहोर में इस देवउठनी ग्यारस पर किसानों का आंदोलन एक अलग अंदाज में दिखाई देगा. खेतों के ऊपर झूल रहे 11 केवी और एलटी बिजली के तारों से हो रहे हादसों के विरोध में सैकड़ों गांवों के किसान 11-11 न्याय दीप जलाकर सरकार और प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने की तैयारी में हैं. किसानों का आरोप है कि खेतों में झूलते खतरनाक बिजली तारों की चपेट में आने से कई परिवारों ने अपने अपनों को खोया है, लेकिन बार-बार शिकायत और प्रदर्शन के बावजूद उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इसी के विरोध में किसान नेता एम.एस. मेवाड़ा के नेतृत्व में पिछले कई महीनों से आंदोलन जारी है.
खेतों में मौत के तार! 11 दीप जलाकर किसानों का अनोखा आंदोलन, सरकार को दी चेतावनी—जानें पूरा मामला – एग्रीवेट