किसानों के लिए फसल राहत पैकेज लाने की घोषणा, सीएम योगी बोले- साइक्लोन से भारी नुकसान हुआ—देखें क्या है पूरा सच – एग्रीवेट

Team Agrivate
6 Min Read

एग्रीवेट: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साइक्लोन से फसलों को नुकसान पहुंचा है. कई जिलों से रिपोर्ट मिली है कि मक्का, धान, गन्ना, केला समेत सब्जी फसलों और बागवानी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. उन्होंने कहा कि किसानों के नुकसान की भरपाई सरकार करेगी और इसके लिए हम फसल राहत लाएंगे. उन्होंने कहा कि पूर्व में दिए गए मुआवजे को मैं नाकाफी मानता हूं, इसलिए अधिकारियों को सर्वे कराकर तत्काल मुआवजा जारी करने को कहा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के चौरी-चौरा में दीपावली और छठ महापर्व के ठीक पहले 288 करोड़ रुपये की परियोजनाएं विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को समर्पित की हैं. उन्होंने कहा कि पहले चरण में यहां के ओवरब्रिज का निर्माण कर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. उन्होंने कहा कि गोरखपुर समेत अन्य जिलों में साइक्लोन के चलते असमय बारिश और आंधी से फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिसकी भरपाई हमारी सरकार करेगी.

उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश के अन्नदाता किसानों को आश्वस्त करता हूं कि साइक्लोन के कारण असमय बारिश, अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई डबल इंजन की सरकार करेगी. पूर्व में दिए गए मुआवजे को मैं नाकाफी मानता हूं. हर जिला प्रशासन को तत्काल सर्वे कराकर किसानों को तात्कालिक मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही, किसानों के लिए एक नया राहत पैकेज लाया जाएगा, जिससे उनके नुकसान की भरपाई हम पैकेज के माध्यम से करेंगे.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने सभी जिलों के प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि चक्रवात के कारण असमय हुई बारिश, अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का पूरा सर्वेक्षण कराएं और किसानों को तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराएं. हम अन्नदाता किसानों के लिए एक नया पैकेज भी लेकर आएंगे, जिसके माध्यम से फसल क्षति की भरपाई सुनिश्चित की जाएगी. सरकार हर कदम पर किसानों के साथ है.

मैं प्रदेश के अन्नदाता किसानों को आश्वस्त करता हूं कि साइक्लोन के कारण असमय बारिश, अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई डबल इंजन की सरकार करेगी। पूर्व में दिए गए मुआवजे को मैं नाकाफी मानता हूं। हर जिला प्रशासन को तत्काल सर्वे कराकर किसानों को तात्कालिक मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, किसानों को राहत देने के लिए एक नया पैकेज लाया जाएगा, जिससे उनके नुकसान की भरपाई हम पैकेज के माध्यम से करेंगे।

सीएम योगी ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए फूड प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और फसल विविधीकरण की बात कही. उन्होंने कहा कि जब यूपी अपनी उपज खुद प्रोसेस करेगा, तो मुनाफा भी यूपी में ही रहेगा. वह किसान तक पहुंचेगा, प्रोसेसिंग यूनिट के कामगार तक पहुंचेगा और उस स्थानीय उद्यमी तक भी जो उसे पैक करके बेचता है. उन्होंने कहा कि रबी फसलों की बुवाई के लिए 12 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज सब्सिडी पर किसानों को उपलब्ध कराए जा रहें, किसान इसका लाभ लें और उन्नत किस्मों की फसलें बोएं.

Share This Article