ग्वारगम का भाव 12668 रुपये पहुंचा, धनिया का मूल्य लुढ़का.. बिनौला खली का दाम चढ़ा, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – एग्रीवेट

atulpradhan
4 Min Read

एग्रीवेट: त्यौहारी मौसम और वैश्विक मांग में तेजी से कृषि जिंसों के भाव में गुरुवार को मिलाजुला रुख देखने को मिला. मजबूत मांग और नए सौदों की खरीदारी से ग्वारसीड, ग्वारगम और बिनौला तेल खली की वायदा कीमतों में तेजी दर्ज की गई. वहीं, कमजोर मांग के चलते धनिया वायदा दबाव में रहा और इसके भाव 292 रुपये प्रति क्विंटल तक गिर गए. बाजार में अभी दाम ऊपर बने रहने की संभावना है. वायदा बाजार में मजबूती के बाद सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को ग्वारसीड की कीमत 57 रुपये की तेजी के साथ 5,422 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई. एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के सितंबर में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 57 रुपये या 0.87 फीसदी की तेजी के साथ 6,586 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई. इसमें 85 लॉट के लिए कारोबार हुआ. बाजार आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर मिल रही है कि हाजिर कीमत में गिरावट के बावजूद सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने तथा उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति होने के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई. मजबूत मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को ग्वारगम की कीमत 79 रुपये की तेजी के साथ 12,668 रुपये प्रति क्विंटल हो गई. एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के सितंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 79 रुपये यानी 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 12,668 रुपये प्रति क्विंटल हो गई. इसमें 490 लॉट के लिए कारोबार हुआ. कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को धनिया की कीमत 292 रुपये की गिरावट के साथ 14,312 रुपये प्रति क्विंटल रह गई. एनसीडीईएक्स में धनिया के अक्टूबर महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 292 रुपये या 2 फीसदी की गिरावट के साथ 14,312 रुपये प्रति क्विंटल रह गई. इसमें 22,360 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *