जमीन नहीं है तो भी शुरू करें बकरी पालन, सरकार दे रही 10+1 बकरी यूनिट पर सब्सिडी – एग्रीवेट

Team Agrivate
4 Min Read

एग्रीवेट: अगर आप पशुपालन के जरिए अपना रोजगार शुरु करने की योजना बना रहे हैं और आपके पास पशुपालन करने के लिए खुद की कोई जमीन नहीं है, तो आपके लिए बकरी पालन कमाई का एक अच्छा जरिया साबित हो सकता है. मध्य प्रदेश के शिवपुरी और चंबल क्षेत्र में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए संचालित 10+1 बकरी इकाई योजना के तहत पात्र लोगों को बकरियां और बकरा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है. इस सरकारी योजना से जुड़कर किसान या फिर ग्रामीण युवा अधिक मुनाफा कमा सकते हैं.

योजना के तहत कितनी बकरी मुहैया कराई जाएंगी?

अगर आप  इस योजना में आवेदन करते हैं, तो इस सरकारी 10+1 बकरी इकाई योजना के तहत लाभार्थी को 10 बकरियां और एक उन्नत नस्ल का बकरा उपलब्ध कराया जाएगा. यानी एक यूनिट में कुल 11 पशुओं को शामिल किया गया है. इससे लाभार्थी कम संख्या से बकरी पालन की शुरुआत कर सकता है और आगे चलकर पशुओं की संख्या बढ़ाने का अवसर भी मिल सकता है.

मध्य प्रदेश की ये सरकारी योजना किसानों और ग्रामीण युवाओं के लिए किसी राहत से कम नहीं हैं. योजना के तहत 10+1 बकरी इकाई की कुल अनुमानित लागत करीब ₹77,456 बताई गई है. इसमें लाभार्थी को लगभग 10 प्रतिशत यानी ₹7,746 का अंशदान करना होगा. इस सरकारी मदद से बकरी पालन का व्यवसाय किसान बेहद ही आसानी से शुरु कर बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं.

अगर आप इस सरकारी योजना के लिए आवेदन करने के बाद इसमें लाभार्थी को लगभग 10 प्रतिशत यानी ₹7,746 का अंशदान करना होता है. इसके बाद योजना में पात्रता के आधार पर सरकारी सब्सिडी और बैंक ऋण की व्यवस्था की जाती है. सामान्य और ओबीसी वर्ग के लाभार्थियों को करीब 40 प्रतिशत तक सब्सिडी, जबकि एससी-एसटी वर्ग के लिए यह सहायता 60 प्रतिशत तक मुहैया कराई जाएंगी.

योजना का फायदा उठाने के लिए लाभार्थी इस सरकारी योजना में ऑफलाइन यानी की नजदीकी पशु चिकित्सालय में संपर्क कर योजना में अप्लाई कर सकता है. साथ आवेदन के दौरान लाभार्थी इन दस्तावेजों को रखें तैयार जिनमें हैं-

Share This Article