एग्रीवेट: किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने शाहबाद में धान खरीद को लेकर प्रशासन के साथ हुई बातचीत और आगे की रणनीति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से केंद्र सरकार को 20 तारीख से खरीद शुरू करने के लिए आवेदन किए जाने की बात कही गई है। चढूनी के मुताबिक, खरीद एजेंसियां राज्य सरकार से बात कर किसानों के लिए वारदाना उपलब्ध कराने की व्यवस्था करेंगी, ताकि किसान अपनी धान की फसल की भराई शुरू कर सकें।
उन्होंने यह भी बताया कि खरीद का पोर्टल जल्द खुलने की जानकारी प्रशासन की ओर से दी गई है।