पीएम मोदी के 25 साल के जनसेवा कार्यकाल पर ‘सेवा संकल्प अभियान’, छत्तीसगढ़ में यात्रियों का स्वागत

Team Agrivate
10 Min Read
पीएम मोदी के 25 साल के जनसेवा कार्यकाल पर ‘सेवा संकल्प अभियान’, छत्तीसगढ़ में यात्रियों का स्वागत

एग्रीवेट: वैश्विक बाजार में खाद के कच्चे माल की कीमतें अभी भी ऊंची हैं. इसके साथ ही सल्फर और फॉस्फोरिक एसिड की वैश्विक सप्लाई कम होने से उपलब्धता को लेकर चिंता बनी हुई है. भारत में DAP और कॉम्प्लेक्स जैसी फॉस्फेटिक खादों के उत्पादन के लिए सल्फर की जरूरत होती है. उर्वरक सचिव रजत कुमार मिश्रा ने बताया कि रास्ते में और बंदरगाहों पर मौजूद खाद को जोड़ने के बाद यूरिया, DAP, MOP, कॉम्प्लेक्स और SSP का कुल स्टॉक 206.35 लाख टन तक पहुंच सकता है. वहीं, रबी सीजन के लिए देश में कुल 380.96 लाख टन खाद की मांग रहने का अनुमान है. इसमें यूरिया 199.27 लाख टन, DAP 55.07 लाख टन, MOP 16.4 लाख टन, कॉम्प्लेक्स खाद 79.12 लाख टन और SSP 31.1 लाख टन शामिल है.

उर्वरक सचिव रजत कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकार ने खरीफ सीजन में खाद की मांग को पूरा किया है और रबी सीजन में भी किसानों की जरूरत पूरी होने की उम्मीद है. 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले रबी सीजन से पहले देश में पर्याप्त खाद का स्टॉक मौजूद है. उन्होंने बताया कि 27 सितंबर तक यूरिया, DAP, MOP और कॉम्प्लेक्स खाद का कुल स्टॉक 145.46 लाख टन था. इसके अलावा देश में 20.88 लाख टन SSP भी उपलब्ध है. खरीफ सीजन में 32 यूरिया प्लांट ने करीब 149 लाख टन यूरिया का उत्पादन किया, जिससे खाद की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिली.

पश्चिम एशिया संकट के बीच खाद की कीमतों में बढ़ोतरी का असर किसानों पर न पड़े, इसके लिए केंद्र सरकार ने उर्वरक सब्सिडी बढ़ा दी है. ये जानकारी उर्वरक सचिव रजत कुमार मिश्रा ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि ईरान- अमेरिका युद्ध से पहले की स्थिति की तुलना में 45 किलो की यूरिया बोरी पर सरकार की सब्सिडी 1,350 रुपये से बढ़कर 2,775 रुपये हो गई है. यानी इसमें 106 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इसी तरह 50 किलो की DAP बोरी पर सब्सिडी 2,102 रुपये से बढ़कर 3,523 रुपये हो गई है. इसमें करीब 61 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कहा कि सरकार के सामने चुनौती यह है कि वैश्विक बाजार में खाद की कीमतें बढ़ने के बावजूद किसानों को खाद सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जाए.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत 13 तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि इनमें ‘सेवा संकल्प यात्रा’ भी शामिल है. इस यात्रा में युवा मोटरसाइकिल से गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक जा रहे हैं. यह यात्रा देश के अलग-अलग हिस्सों से होकर गुजर रही है. विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ पहुंचने पर राज्य सरकार की ओर से यात्रा में शामिल सभी लोगों का स्वागत किया गया.

आज होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक से पहले सेंट्रल दिल्ली में विपक्षी दलों के नेताओं को निशाना बनाने वाले होर्डिंग्स लगाए गए हैं. बैठक से पहले इन होर्डिंग्स को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है. इनमें विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा गया है.

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने ECI को लेकर कांग्रेस के विरोध पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं और वहां भी चुनाव हुए हैं. अगर चुनाव आयोग पर सवाल हैं, तो शिकायत लेकर आयोग के पास जाना चाहिए. दिलीप घोष ने कहा कि EVM, VVPAT और मतदाता सूची को लेकर मिलने वाली शिकायतों पर चुनाव आयोग में सुनवाई होती है. उन्होंने सवाल किया कि अगर कांग्रेस को इन मामलों में कोई गड़बड़ी लगती है तो वह चुनाव आयोग के पास क्यों नहीं जाती. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में हार के बाद EVM और मतदाता सूची पर सवाल उठाना जनता को गुमराह करने जैसा है. उनके मुताबिक, चुनाव आयोग सभी राज्यों के लिए एक ही है.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खाद्य तेलों पर आयात शुल्क घटाने और खत्म करने के सरकार के फैसले का बचाव किया. उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसा संतुलन बनाकर चलना होगा, जिससे आम लोगों को खाद्य तेल उचित कीमत पर मिले और किसानों के हित भी सुरक्षित रहें. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र की नोडल एजेंसियां NAFED और NCCF अब राज्यों के अनुरोध का इंतजार किए बिना खुद तिलहन और दलहन की खरीद करेंगी. इसका मकसद खरीद में होने वाली देरी को रोकना है. कई बार सरकारी खरीद शुरू होने में देरी के कारण किसानों को एमएसपी से कम कीमत पर अपनी उपज बेचनी पड़ती है. सरकार को उम्मीद है कि उसके इस फैसले से तलहन और तिलहन किसानों को एसएसपी का पूरा लाभा मिलेगा.

देश में बुधवार को मौसम मिला-जुला रहने की संभावना है. दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और पूर्वी हिस्सों में बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है. वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मंगलवार के पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 सितंबर को पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिणी प्रायद्वीप के कई हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, कर्नाटक के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: अब मॉनसून के लौटने की शुरूआत हो गई है. 20 सितंबर से राजस्थान से मॉनसून की विदाई की शुरुआत हो चुकी है. इसके चलते मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. अभी भी तटीय राज्यों में तेज आंधी और हल्की बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में तापमान में उछाल देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है.

पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (mal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Share This Article