भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी से किसानों को फायदा! कृषि निर्यात बढ़ाने पर प्रधानमंत्री Modi का बड़ा ऐलान – एग्रीवेट

Team Agrivate
2 Min Read

एग्रीवेट: भारत और स्विट्जरलैंड के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन के साथ संयुक्त बयान में कहा कि दोनों देशों ने भारत के निर्यात के लिए बाजार पहुंच बढ़ाने और निवेश प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कई अहम फैसले किए हैं. इसका फायदा कृषि, दवा, वस्त्र और इंजीनियरिंग जैसे भारतीय उत्पादों के निर्यात को मिल सकता है. वहीं, भारत में स्विस निवेश बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है.

Share This Article