Kisan Chaupal में खेती से कमाई बढ़ाने के तरीके! पशुपालन, खाद, फसल सुरक्षा और नए रोजगार पर हुई चर्चा – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: खेती में बढ़ती लागत, मौसम की मार और मिट्टी की घटती उर्वरता के बीच किसान अपनी आमदनी कैसे बढ़ाएं? खेती को आसान, आधुनिक और मुनाफे का जरिया बनाने के लिए किसान इंडिया और द रूरल इनसाइट, मिट्टी टेक की पहल ‘किसान चौपाल’ का आयोजन उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में किया जा रहा है। किसान चौपाल में किसानों, कृषि विशेषज्ञों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने खेती से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की। पशुपालन विभाग ने पशुओं की देखभाल से जुड़ी जानकारी दी, वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने फसल अवशेषों से खाद बनाने और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के तरीके बताए।

Share This Article