एग्रीवेट: मुरादाबाद के पास स्थित उनकी फ्लोरा ग्रीन नर्सरी में किसानों के लिए कई तरह के फलदार, औषधीय और इमारती पौधे तैयार किए जा रहे हैं. राम सिंह बिष्ट के मुताबिक, नर्सरी में आम, इलाहाबादी अमरूद, आड़ू, लीची, खुबानी, किन्नू और नींबू समेत कई पौधे उपलब्ध हैं. खास फोकस यूकेलिप्टस P23 पर है, जिसे एग्रोफॉरेस्ट्री के लिए तैयार किया जा रहा है. उनके मुताबिक, करीब साढ़े तीन महीने पुराने P23 पौधे भी यहां तैयार हैं और अब तक लगभग एक लाख पौधे किसानों को दिए जा चुके हैं. नर्सरी में पॉपलर के अलग-अलग क्लोन के साथ अमरूद की डायमंड, रेड डायमंड, गोल्डन डायमंड और ताइवान किस्में भी तैयार की जा रही हैं. इसके अलावा आंवला, हरड़, साल, सागौन, शीशम और सिल्वर ओक जैसे पौधे भी उपलब्ध हैं