एग्रीवेट: मोदी कैबिनेट ने MSME सेक्टर को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने 10,000 करोड़ रुपये के SME Growth Fund को मंजूरी दी है. इस फंड का मकसद छोटे और मध्यम उद्योगों को विकास के लिए जरूरी वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराना है. इसके साथ ही कैबिनेट ने लॉजिस्टिक्स सेक्टर से जुड़े एक अहम प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है. सरकार के इन फैसलों से MSME सेक्टर में निवेश, विस्तार और रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है.