एग्रीवेट: प्रधानमंत्री Kisan 25th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली यानी 25वीं किस्त का किसानों को इंतजार है. इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है. हर किस्त में किसानों के बैंक खाते में 2,000 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाते हैं. अब तक योजना की 24 किस्तें जारी हो चुकी हैं. 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से जारी की थी. इसके तहत 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों के खातों में 18,690 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी गई थी. अब किसानों को 25वीं किस्त का इंतजार है. हालांकि, अगली किस्त जारी होने से पहले किसानों को कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी. ई-केवाईसी, जमीन का रिकॉर्ड और बैंक खाते से जुड़ी कमियों के कारण भुगतान अटक सकता है. ऐसे में किसान समय रहते अपना बेनिफिशियरी स्टेटस जांच लें.
पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी पूरी होना जरूरी है. अगर किसी किसान ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है या प्रक्रिया अधूरी है, तो उसकी अगली किस्त का भुगतान रुक सकता है. किसान आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं. इसके अलावा नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है. इसलिए जिन किसानों की ई-केवाईसी लंबित है, उन्हें इसे समय रहते पूरा कर लेना चाहिए.
आज का मौसम: दक्षिण भारत में भारी बारिश… उत्तर भारत में छाएगा घना कोहरा, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट – एग्रीवेट
योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है, जो निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं. इसके लिए जमीन से जुड़े रिकॉर्ड का सत्यापन भी किया जाता है. अगर किसान के भूलेख का सत्यापन नहीं हुआ है या जमीन के रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी है, तो किस्त अटक सकती है. ऐसे में किसान अपने जमीन संबंधी दस्तावेजों की जांच कराएं. रिकॉर्ड में नाम, खाता या अन्य जानकारी गलत होने पर लेखपाल, राजस्व विभाग या स्थानीय कृषि कार्यालय से संपर्क करके सुधार कराया जा सकता है.
किसान पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर अपने भुगतान से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं. इसके लिए पोर्टल पर किसान कॉर्नर में जाकर बेनिफिशियरी स्टेटस का विकल्प चुनें. यहां रजिस्ट्रेशन नंबर या मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करके अपना स्टेटस जांच सकते हैं. अगर किसी प्रक्रिया में कमी दिखाई देती है, तो उसे संबंधित विभाग या बैंक के माध्यम से ठीक कराएं. किसानों को ध्यान रखना चाहिए कि 25वीं किस्त की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है. इसलिए किस्त की तारीख को लेकर किसी अपुष्ट खबर पर भरोसा न करें और किसी अनजान लिंक या फोन कॉल पर बैंकिंग जानकारी साझा न करें.