बंगाल के किसानों को आज मिलेंगे कृषक सम्मान निधि के पैसे, आलू किसानों को सब्सिडी भी जारी होगी – एग्रीवेट

Team Agrivate
6 Min Read

एग्रीवेट: पश्चिम बंगाल के किसानों को मुख्यमंत्री कृषक सम्मान निधि आज जारी होने जा रही है. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत राज्य सरकार ने किसानों को मुख्यमंत्री कृषक सम्मान निधि देने का वादा किया था, जिसे पूरा करने का समय आ गया है. उन्होंने कहा कि आगामी 5 नवंबर को दीवाली से पहले किसानों के खाते में पहली किस्त के रूप में 1-1 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का आज हुगली जिले के परसुरा से कार्यक्रम तय है. कहा जा रहा है कि वह यहीं से आज किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से राशि जारी करेंगे. वह आलू किसानों को सब्सिडी राशि जारी करेंगे और मुख्यमंत्री कृषक सम्मान निधि की पहली किस्त की राशि ट्रांसफर करेंगे. बता दें कि भाजपा ने बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत सालाना 9 हजार रुपये देने की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि थी.

पश्चिम बंगाल के गरबेटा में ‘लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बीते शनिवार को कहा कि वह दक्षिणी जिलों के उन आलू किसानों के लिए मुआवजे के एक पैकेज की घोषणा करेंगे, जिन्हें पिछली फसल के दौरान नुकसान उठाना पड़ा था. उन्होंने कहा कि आलू किसानों के लिए मुआवजे के पैकेज की घोषणा 5 नवंबर को हुगली जिले के पुरसुरा से की जाएगी.

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकांरी ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 5 नवंबर को वे ‘मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ के तहत राज्य के किसानों को धनराशि वितरित करेंगे. उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6,000 रुपये की सहायता राशि किसानों को 3 किश्तों में दी जाती है, जिसमें से 2,000 रुपये की दो किश्तें पहले ही दी जा चुकी हैं. हमने अतिरिक्त 3,000 रुपये और देने का वादा किया था. हम यह राशि ‘मुख्यमंत्री कृषक सम्मान निधि’ योजना के माध्यम से देंगे.

सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लाभ उन किसानों को मिलेगा, जिन्हें पहले से ही पीएम किसान सम्मान निधि के तहत धनराशि मिल रही है. बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के तहत पश्चिम बंगाल के 45,03,158 किसानों को पैसा मिला है. अब इन्हीं किसानों को मुख्यमंत्री कृषक सम्मान निधि के तौर पर 1 हजार रुपये की पहली किस्त जारी की जाएगी.

Share This Article