मुरैना : लम्पी स्किन डिजीज से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान जारी—देखें क्या है पूरा सच – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: 30 सितंबर 2026, मुरैना: मुरैना : लम्पी स्किन डिजीज से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान जारी – जिले में निराश्रित गोवंश को लम्पी स्किन डिजीज से बचाव एवं सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से व्यापक टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है।  जिले की समस्त गौशालाओं के साथ-साथ नगर निगम, नगर पालिका क्षेत्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विचरण करने वाले निराश्रित गौवंश का भी टीकाकरण किया जा रहा है।

अभियान के तहत  उपसंचालक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. नरोत्तम प्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन में अब तक जिले में 36 हजार 500 गौवंश का टीकाकरण किया जा चुका है। टीकाकरण अभियान में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों, गौ-मित्रों तथा गौरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा सक्रिय सहभागिता करते हुए निराश्रित गौवंश का टीकाकरण किया जा रहा है। विभागीय अमले द्वारा गोवंश के स्वास्थ्य की निगरानी के साथ-साथ लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही भी की जा रही है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा निराश्रित गौवंश के स्वास्थ्य संरक्षण तथा लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को प्राथमिकता देते हुए टीकाकरण अभियान निरंतर जारी रखा जा रहा है।

Share This Article