एग्रीवेट: 07 अक्टूबर 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: कोदो-कुटकी बेचने के लिए किसान पंजीयन आज से शुरू, जानें भाव और अंतिम तारीख – मध्य प्रदेश में खरीफ वर्ष 2026 के दौरान कोदो-कुटकी की सरकारी खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन आज यानी 6 अक्टूबर से शुरू हो गया है। किसान ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से 5 नवंबर 2026 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। वहीं, पंजीयन के बाद किसान सत्यापन की अंतिम तारीख 10 नवंबर 2026 तय की गई है।
15 जिलों में होगी कोदो-कुटकी की खरीदीमध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशों के अनुसार रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के तहत कोदो-कुटकी का उपार्जन किया जाएगा। इसके लिए गठित श्रीअन्न प्रोत्साहन कंसोर्टियम ऑफ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के माध्यम से प्रदेश के चयनित 15 जिलों में खरीदी प्रस्तावित है। इनमें मंडला भी शामिल है।
शासन ने कोदो-कुटकी के लिए उपार्जन मूल्य भी निर्धारित किया है। इसके तहत:
इसी निर्धारित दर पर किसानों से कोदो और कुटकी की उपज का उपार्जन किया जाएगा।
किसानों का पंजीयन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा तय प्रक्रिया के अनुसार ई-उपार्जन पोर्टल पर किया जाएगा। इसके लिए किसानों को अपने नजदीकी पंजीयन केंद्र पर जाकर निर्धारित अवधि में पंजीयन कराना होगा। कृषि विभाग ने जिले के सभी कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों से समय सीमा के भीतर पंजीयन कराने की अपील की है। विभाग के अनुसार, पंजीयन कराने के बाद किसानों की उत्पादित कोदो और कुटकी फसल का निर्धारित उपार्जन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित की जा सकेगी।