जबलपुर: धान के पंजीयन में आ रही समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: 07 अक्टूबर 2026, नई दिल्ली: जबलपुर: धान के पंजीयन में आ रही समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित – खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिये ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन में जिले के किसानों को आने वाली तकनीकी कठिनाइयों के निराकरण हेतु कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-53 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

जिले के किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन से संबंधित किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 62691 13866 पर कॉल कर या व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कंट्रोल रूम में लिखित आवेदन भी प्रस्तुत कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में फसल के समर्थन मूल्य पर उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन 15 सितंबर से जारी है। पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर निर्धारित की गई है। ई-उपार्जन पोर्टल पर सुचारू रूप से पंजीयन कार्य संपन्न करने और किसानों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से  कंट्रोल रूम की स्थापना कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा द्वारा की गई है।

Share This Article