LPG Cylinder Subsidy: क्या दो गैस कनेक्शन पर खाते में आएंगे सब्सिडी के पैसे? – एग्रीवेट

Team Agrivate
4 Min Read

एग्रीवेट: आज के समय में लोग बड़ी संख्या में घरों में एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं और कुछ परिवार ऐसे हैं, जिनके घरों में पीएनजी से लेकर इंडेक्शन तक खाना बनाने के लिए उपयोग में लाया जाता है. ऐसे में सराकार ने एलपीजी सिलेंडर की खपत को देखते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) की शुरुआत की जिसके तहत एलपीजी उपभोक्ताओं को सब्सिडी मुहैया कराई जाती है, लेकिन ऐसे में हर उपभोक्ता के मन में यह सवाल होता है कि एक परिवार में दो एलपीजी कनेक्शन है, तो क्या दोनों कनेक्शन पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा. इस सवाल का जवाब आगे जानें.

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है?

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक कल्याणकारी योजना है, जिसकी शुरुआत 1 मई 2016 को हुई थी. इसका मुख्य उद्देश्य देश के गरीब और वंचित परिवारों की महिलाओं को मुफ्त एलपीजी (LPG) गैस कनेक्शन प्रदान करना है. यह योजना महिलाओं को लकड़ी, कोयले और उपले के धुएं से होने वाली बीमारियों से बचाकर उनके स्वास्थ्य की रक्षा करती है और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है. इस योजना के तहत लाभार्थियों को हर साल 12 सिलेंडर तक ₹300 प्रति सिलेंडर की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है.

सब्सिडी पाने के लिए इन कामों को करें पूरा

अगर आप इस सरकारी योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो इस बात को अच्छे से समझ लीजिए की अगर आप उज्जवला योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी पूरी कराएं, क्योंकि सरकार के नियमों के अनुसार इस सरकारी योजना का लाभ उन उपभोक्ताओं को मिलेगा जो ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करते हैं.

अगर आपके घरों में एलपीजी सिलेंडर के साथ PNG कनेक्शन का इस्तेमाल हो रहा है, तो सावधान हो जाए. ऐसे में आपका घरेलू एलपीजी कनेक्शन रद्द किया जा सकता है, जिसके बाद आपको प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) की सब्सिडी का भी लाभ नहीं मिलेगा. इसकी पूरी जानकारी पाने के लिए आप गैस कंपनी से भी संपर्क कर सकते हैं.

Share This Article