एग्रीवेट: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है और कई इलाकों में बारिश हो रही है, जिससे तापमान में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग IMD के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश दर्ज की गई है, जिससे इलाके के लोगों को ठंड का एहसास हो गया है. चलिए आगे जानते हैं देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल.
उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और आंधी का दौर
उत्तर-पश्चिम भारत में लगातार मौसम करवट लें रहा है. मौसम विभाग IMD ने इस दौरान 28 सितंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. इसके बाद 29 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सक्रिय रहने की संभावना जताई है.
वहीं, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28-29 सितंबर के दौरान बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की IMD ने संभावना जताई है, जिससे तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश का अलर्ट
पूर्वी भारत में मौसम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. भारतीय मौसम विभाग IMD ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 28-29 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश के साथ गरज-चमक की आशंका जताई है. इस दौरान 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक भी यहां बारिश जारी रह सकती है. मौसम विभाग IMD ने पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बारिश और आंधी आने का अलर्ट जारी किया है और इस दौरान बिहार में 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक बारिश और गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है.
अंडमान और निकोबार में 28 सितंबर को तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंकों की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.
पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश और बिजली का अलर्ट
पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम विभाग IMD ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कई जगहों पर बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है. वहीं, सितंबर को असम और मेघालय समेत नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है. 30-4 अक्टूबर को IMD ने अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया है.
महाराष्ट्र और गुजरात में भी बदलेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी भारत में कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है. मराठवाड़ा में 28-29 सितंबर और गुजरात क्षेत्र में 28 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच बारिश की संभावना है. सौराष्ट्र और कच्छ में 30 सितंबर से 1 अक्टूबर के दौरान बारिश हो सकती है.
इसके अलावा, IMD ने 29 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र में गरज-चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक के झोंके आ सकते हैं. कोंकण और गोवा में भी 29 सितंबर को तेज हवाओं का असर रहने की भी चेतावनी जारी की है.
दक्षिण भारत में कई राज्यों में भारी बारिश
दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में मौसम सक्रिय रहेगा और इस दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, लक्षद्वीप, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा तथा तमिलनाडु-पुडुचेरी-कराईकल में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 28 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है.
वहीं, IMD के अनुसार केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ आंधी की स्थिति भी बन सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक तेज हवाएं चलने की संभावना है.