एग्रीवेट: अगर आप बस में सफर करती है तो यह खबर आपके लिए बेहद ही जरुरी है. राजधानी दिल्ली में अभी तक पिंक टिकट से मुफ्त यात्रा कर रही थीं. ऐसे में महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा का नियम बदल गया है. यानी की सरकार ने 3 अक्टूबर से पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड अनिवार्य कर दिया है और ऐसे में जिन महिलाओं के पास पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड होगा वह ही मुफ्त यात्रा का फायदा उठा सकेंगी. अन्यथा महिलाओं को बस में सफर करने के लिए टिकट खरीदना होगा.
अगर आप दिल्ली में अभी नए है और बस में सफर करती है, तो इस बात को अच्छे से जान लीजिए की कौन-कौन पिंक कार्ड बनवा सकता है. दिल्ली में रहने वाली हर महिला पिंक स्मार्ट कार्ड के जरिए डीटीसी और क्लस्टर की एसी व नॉन-एसी बसों में फ्री में सफर कर सकती है. साथ ही सरकार ने यह सुविधा ट्रांसजेंडर्स के अलावा, 12 साल या उससे अधिक उम्र की महिला जिनके पास दिल्ली का आधार कार्ड है वह भी इस सुविधा का लाभ उठा सकती है.
क्या NCR की महिलाओं को देना होगा किराया?
सरकार ने NCR इलाकों नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में सफर करने वाली महिलाओं को इस सरकारी सुविधा का फायदा नहीं मिलेगा. यानी की इन इलाकों की महिलाओं को निर्धारित किराया देकर टिकट खरीदना पड़ेगा. कुल मिलाकर पिंक कार्ड का लाभ केवल दिल्ली में रह रही महिलाओं को ही दिया जाएगा. वह ही इस फ्री यात्रा का फायदा उठा सकेंगी.
इसके बाद महिलाएं इस QR कोड और मूल आधार कार्ड को लेकर अपने नजदीकी डीटीसी डिपो, एसडीएम कार्यालय या अधिकृत केंद्र पर जाएं और वहां फोटो और वेरिफिकेशन के बाद आपको तुरंत कार्ड मिल जाएगा. इस आसान तरीके से आप कार्ड बनवाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकती है.