भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर हमला, बोले- परिवारवाद की राजनीति हावी – एग्रीवेट

Team Agrivate
7 Min Read

एग्रीवेट: जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता खत्म करो’ पदयात्रा के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कुछ नहीं बचा है और पार्टी पर परिवारवाद की राजनीति हावी है. सीएम ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता जनता के बीच जाने के बजाय सड़कों पर अराजकता फैलाने और लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अराजकता के लिए कोई जगह नहीं है. देश की जनता सब देख रही है और आने वाले समय में कांग्रेस को इसका जवाब देगी. दिल्ली में भाजपा सांसद तरुण चुघ ने राहुल गांधी की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 2017 के घोषणा पत्र में हर घर नौकरी और युवाओं को मोबाइल देने जैसे वादे किए गए थे, लेकिन ये अब तक पूरे नहीं हुए. चुघ ने कहा कि पिछले 10 सालों में पंजाब की बदहाली के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों जिम्मेदार हैं. उन्होंने दोनों दलों के बीच चुनावी गठबंधन का जिक्र करते हुए 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर भी कांग्रेस पर सवाल उठाए. दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरने के हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंचकर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मामले में नगर निगम ने अपने जूनियर इंजीनियर (JE) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) को निलंबित कर दिया है. वहीं, इमारत का निर्माण कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है. सीएम ने कहा कि इमारत गिरने के कारणों का पता जांच के बाद चलेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि निर्माण कार्य में सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों को भी बख्शा नहीं जाएगा. दिल्ली के चावड़ी बाजार में आज तीन मंजिला इमारत गिरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचीं. उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. इमारत गिरने की घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई. हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी और राहत-बचाव कार्य को लेकर आधिकारिक अपडेट का इंतजार है.देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड दौरे के दौरान दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि शाह राज्य के 26वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह पुलिस विभाग को मिले कलर्स सम्मान से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इस दौरान राज्य में 1,500 से अधिक विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा. सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड से विशेष लगाव है. उनके मार्गदर्शन में राज्य में कई विकास योजनाएं आगे बढ़ी हैं. नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर मेट्रो नेटवर्क का विस्तार 2014 से पहले की रफ्तार से ही जारी रहता तो पुणे जैसे शहरों को मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए दशकों तक इंतजार करना पड़ता.

पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) विधायक रोहित पवार ने बृहस्पतिवार को ‘‘लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले सभी लोगों’’ से अपील की कि वे कोल्हापुर की गोकुल डेयरी के अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान वहां घेराव करें.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस पर संविधान और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है. उन्होंने कहा कि भाजपा और NDA का संविधान और लोकतंत्र में पूरा विश्वास है. इसके उलट कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की हत्या करने के साथ देश में अराजकता फैलाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के सामने अपनी बात रख रही है और लोगों को बताना चाहती है कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना सभी का कर्तव्य है.

Share This Article