Goa में किसानों के लिए बड़ा ऐलान! शिवराज बोले- स्थानीय उपज की ब्रांडिंग करें युवा, दुनिया तक पहुंचेगा माल – एग्रीवेट

Team Agrivate
2 Min Read

एग्रीवेट: गोवा में किसानों की उपज को नई पहचान देने की तैयारी है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गांधी जयंती के मौके पर गोवा में स्थानीय कृषि उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि किसान खेत में मेहनत कर उत्पादन करें और युवा इन उत्पादों की ब्रांडिंग करें. शिवराज सिंह चौहान ने गोवा की मिट्टी, जलवायु और यहां पैदा होने वाले धान, नारियल, काजू, मसालों और सब्जियों का जिक्र करते हुए स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने की बात कही. उन्होंने कहा कि गोवा को ज्यादा से ज्यादा चीजों के लिए स्थानीय उत्पादन पर ध्यान देना चाहिए.

Share This Article