एग्रीवेट: Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खबर है. आज मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उमरिया जिले के गुरुवाही गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी कर दी है. इसके तहत लगभग 1.25 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में पैसे भेजे गए हैं. इस बार पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये की आर्थिक मदद दी गई. अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो घर बैठे चेक कर सकती हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं.
मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में की थी. इस योजना का मकसद महिलाओं को हर महीने कुछ आर्थिक मदद देना है, ताकि वे अपनी छोटी-मोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें. योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने तय राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है. हालांकि, अगर किसी महिला के खाते में पैसे नहीं आए हैं, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है. पहले भुगतान का स्टेटस जांचें और फिर जरूरत पड़ने पर बैंक या संबंधित विभाग से जानकारी लें.
अगर आप जानना चाहती हैं कि लाड़ली बहना योजना की किस्त आपके खाते में आई है या नहीं, तो घर बैठे मोबाइल से इसकी जानकारी ले सकती हैं. इसके लिए नीचे दिए गए तरीके अपनाएं.
अगर आप वेबसाइट पर स्टेटस नहीं देख पा रही हैं, तो पैसे आने की जानकारी दूसरे तरीकों से भी मिल सकती है. अपने बैंक से आए एसएमएस को चेक करें. इसके अलावा बैंक की मोबाइल बैंकिंग या यूपीआई ऐप में बैलेंस देखकर भी पता लगाया जा सकता है. जरूरत पड़ने पर बैंक जाकर पासबुक अपडेट करवा सकती हैं.
लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल है. वित्त वर्ष 2026-27 के लिए इसके बजट में 23,882 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इस योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलता है, जो तय पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं. अगर आपके खाते में किस्त नहीं आई है, तो सबसे पहले वेबसाइट पर भुगतान की स्थिति देखें. इसके बाद बैंक खाते की जानकारी जांचें. फिर भी भुगतान का पता नहीं चलता है, तो संबंधित विभाग से संपर्क करके जानकारी लें.