एग्रीवेट: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, भारी बारिश-ओले गिरने का अलर्ट
उत्तराखंड में 15-16 अक्टूबर को बारिश की संभावना, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में होगी बर्फबारी
कोल्हापुर में गन्ना किसान आंदोलन के चलते ट्रक कंटेनर ड्राइवर परेशान
दिल्ली-UP समेत पूरे उत्तर भारत में U-टर्न लेगा मौसम, IMD का अलर्ट
देश के कई राज्यों में आज मौसम का मिजाज बदला-सा रहने है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज दक्षिण भारत में भारी से बहुत भारी बारिश, उत्तर भारत के कुछ राज्यों में ओलावृष्टि और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, केरल, माहे, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बहुत भारी बारिश की आशंका है, जबकि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कुछ जगहों पर ओले गिर सकते हैं. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (mal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली है. आसमान में काले बादल छाए हैं, ठंडी हवाएं चल रही हैं और कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई है. कुछ घंटे में भारी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है. मौसम के इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है. मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है. वहीं, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और ओले पड़ने की भी आशंका है.
इस पहल के तहत, कृषि, बागवानी और गन्ने की फसलों को हुए नुकसान के लिए मौजूदा आपदा राहत नियमों के अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. इसके अलावा, प्रभावित किसानों के बिजली बिल के भुगतान को टालने और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण चुकाने के मामले में राहत देने के लिए कदम उठाए जाएंगे.
धामी ने कहा, “राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने और प्राकृतिक आपदाओं के कारण आई कठिनाइयों से उबरने में उनकी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है. किसानों की आजीविका और कृषि गतिविधियों को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे.”
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 अक्टूबर को प्रदेश के कई ऊंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि तटीय इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम में बदलाव के कारण पर्वतीय क्षेत्र में ठंड वृद्धि और तापमान में गिरावट का आकलन किया जाता है. मौसम निदेशक डॉ. सी.एस.सी. तोमर के अनुसार, 15 अक्टूबर को आश्रम, आश्रम और हरिद्वार सहित कुछ स्थानों पर ऊंचाई से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, 15 अक्टूबर को गढ़वाल मंडल और 16 अक्टूबर को कुमाऊं मंडल के कुछ कार्यक्रमों में बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 16 अक्टूबर को उत्तरकाशी में भी बारिश का असर है. मौसम विभाग के अनुसार, 15 और 16 अक्टूबर को 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. इस बदलाव से प्रदेश के प्रमुख क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है.
मंडी परिषद की प्रस्तावित व्यवस्था में 43 इंच टीवी की जगह मिलेगी चारा काटने की मशीन, अन्य उपहारों में भी किया गया बदलाव
NH 48 पुणे बेंगलोर कोल्हापूर के पास हायवे पे भारी मात्रा में बड़े ट्रक टैंकर रुके हुए हैं. महाराष्ट्र कर्नाटक सीमा इलाके में गन्ना किसानों का आंदोलन के चलते यह ट्रक ड्राइवर उनकी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कल सुबह 12:00 से दूसरे दिन तक इन ट्रक ड्राइवर को बहुत ही आंदोलन के चलते इनका अगला सफर रुका हुआ है. मुंबई गुजरात से कर्नाटक बेंगलुरु की तरफ जाने वाले सभी बड़े ट्रक को रोक दिया है.
जिला प्रशासन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह फैसला स्थानीय अधिकारियों के लगातार और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने जमीनी हकीकत का पता लगाया और सरकार को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी.
विज्ञप्ति के अनुसार, इस घोषणा के साथ ही मुंबई से सटे इस जिले के इन तीन प्रभावित तालुकाओं में किसानों और आदिवासी परिवारों के लिए कई राहत उपाय और रियायतें मंजूर की गई हैं.
देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम एक साथ करवट लेने वाला है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई के बीच उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की वजह बन रहा है. दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मौसम बिगड़ने का अनुमान है. वहीं, दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मॉनसून की दस्तक के साथ भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है.