एग्रीवेट: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लेकिन हवा अब भी खराब!
जापान में जोर से हिली धरती, बोनिन द्वीप में 6.3 तीव्रता का भूकंप
देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. कहीं तेज बारिश लोगों की परेशानी बढ़ सकती है, तो कहीं बंगाल की खाड़ी में बन रहा मौसमी सिस्टम आने वाले दिनों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 अक्टूबर को दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. वहीं, बंगाल की खाड़ी में हवाएं तेज होने और समुद्र में ऊंची लहरें उठने की संभावना है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (mal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में रविवार को बारिश देखने को मिली. नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बारिश का असर साफ नजर आया है. बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 31°C से 33°C और न्यूनतम तापमान 17°C से 19°C के बीच रहने की संभावना है.
जापान के बोनिन द्वीप समूह क्षेत्र में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया है. धरती के अंदर 7 प्लेट ऐसी होती हैं जो लगातार घूम रही हैं. ये प्लेट जिन जगहों पर अधिक टकराती हैं, उसे फॉल्ट लाइन जोन कहते हैं.