एग्रीवेट: कॉम्प्लान के भ्रामक दावों और विज्ञापनों को लेकर FSSAI ने ज़ाइडस वेलनेस को जारी किया नोटिस
देशभर में इस समय मौसम का अलग-सा मिजाज देखने को मिल रहा है. उत्तर भारत में जहां मौसम शुष्क रहने और दिल्ली-NCR में आसमान साफ रहने का अनुमान है, वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है.यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (mal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
* FSSAI ने कॉम्प्लान के दावों और विज्ञापनों के संबंध में ज़ाइडस वेलनेस प्रोडक्ट्स लिमिटेड को नोटिस जारी किया है.
* FSSAI ने कहा कि ये दावे खाद्य सुरक्षा और मानक (विज्ञापन और दावे) विनियम, 2018 का उल्लंघन करते हैं.
* कंपनी को “तेजी से लंबा होइए। चिकित्सकीय रूप से सिद्ध 2 गुना विकास” और “प्रो इम्युनिटी + 34 महत्वपूर्ण पोषक तत्व” जैसे दावों का वैज्ञानिक प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा गया है.
लातूर जिला एडमिनिस्ट्रेशन ने ग्रामीण इलाकों में पानी की किल्लत से निपटने के लिए 173 गांवों और बस्तियों में 256 कुओं और बोरवेल को एक्वायर (अधिग्रहण) किया है. अधिकारियों ने बताया कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि ग्रामीण इलाकों के निवासियों को बिना किसी रुकावट के पीने के पानी की सप्लाई मिल सके.
गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (BKU) 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पंचायत करेगी. इस पंचायत में बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने की संभावना है. BKU के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान 22 अक्टूबर की शाम नौचंडी एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए रवाना होंगे. किसानों की मांग है कि गन्ने का उचित दाम तय किया जाए और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए.