आगर मालवा: गोबर से जैविक खाद बना रहे जितेंद्र, सालाना हो रही ₹3.60 लाख की अतिरिक्त कमाई—देखें क्या है पूरा सच – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: 21 सितंबर 2026, आगर मालवा: आगर मालवा: गोबर से जैविक खाद बना रहे जितेंद्र, सालाना हो रही ₹3.60 लाख की अतिरिक्त कमाई – मध्यप्रदेश सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत आगर मालवा जिले में कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में नवाचार और जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी पहल से प्रेरणा लेकर जितेंद्र खजूरिया ने महाकाल एग्रो ऑर्गेनिक एवं डेयरी फार्म की स्थापना की। यहां डेयरी से प्राप्त गोबर और अन्य जैविक अवशेषों का उपयोग कर जैविक खाद तैयार की जा रही है। इस गतिविधि से उन्हें सालाना करीब ₹3.60 लाख की अतिरिक्त आय हो रही है।

जितेंद्र खजूरिया ने अपनी इकाई में एचडीपीई वर्मी खाद यूनिट स्थापित की है। इसमें अस्थाई एचडीपीई बेड के माध्यम से जैविक खाद तैयार की जाती है। डेयरी से प्राप्त गोबर और अन्य जैविक अवशेषों का उपयोग खाद निर्माण में किया जा रहा है। इससे पशुपालन और खाद निर्माण को एक साथ जोड़कर अतिरिक्त आय का स्रोत विकसित हुआ है।

हितग्राही द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, इकाई में एक वर्ष में करीब 400 क्विंटल जैविक खाद का उत्पादन हो रहा है। जैविक खाद निर्माण का काम नियमित रूप से किया जा रहा है, जिससे जितेंद्र खजूरिया को हर साल करीब ₹3.60 लाख की आय प्राप्त हो रही है।

जितेंद्र खजूरिया ने पशुपालन से प्राप्त गोबर का उपयोग जैविक खाद निर्माण में कर संसाधनों के बेहतर उपयोग का उदाहरण प्रस्तुत किया है। इससे जैविक संसाधनों का पुनर्चक्रण होने के साथ जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है। डेयरी व्यवसाय के साथ जैविक खाद निर्माण को जोड़कर उन्होंने कृषि आधारित उद्यमिता का उदाहरण पेश किया है।

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *