Gold Rate: सोने की कीमत में फिर तेजी, 24 कैरेट गोल्ड 1,50,380 रुपये के पार.. चांदी भी फिसली – एग्रीवेट

Team Agrivate
4 Min Read

एग्रीवेट: Gold-Silver Rate Today: सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है. लगातार कुछ दिनों तक भाव स्थिर रहने के बाद अब गोल्ड के दाम लगातार ऊपर जा रहे हैं. पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना 10 ग्राम 1,050 रुपये और 22 कैरेट सोना 960 रुपये महंगा हो चुका है. वहीं, आज यानी 7 अक्टूबर को भी दोनों कैरेट के सोने के भाव में 10-10 रुपये की बढ़त हुई है. दूसरी ओर, चांदी की कीमत में मामूली गिरावट आई है. आइए जानते हैं देश के बड़े शहरों में आज सोने और चांदी के भाव क्या हैं.

आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 1,50,380 रुपये पहुंच गई है. वहीं 22 कैरेट सोना 1,37,860 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,12,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है. चेन्नई में सोने के भाव बाकी बड़े शहरों से थोड़े अलग हैं. यहां 24 कैरेट सोना 1,49,010 रुपये, 22 कैरेट 1,36,590 रुपये और 18 कैरेट 1,11,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

सोने के उलट चांदी के भाव में आज नरमी देखने को मिली है. छह दिनों तक कीमत स्थिर रहने के बाद 7 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी 100 रुपये सस्ती हुई है. अब एक किलो चांदी का भाव 2,34,900 रुपये है. मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी भाव यानी 2,34,900 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है. वहीं चेन्नई में एक किलो चांदी 2,44,900 रुपये की है.

यानी इन चार बड़े शहरों में चांदी सबसे महंगी चेन्नई में है. इससे पहले 1 अक्टूबर को भी चांदी के भाव में 5,000 रुपये की बड़ी गिरावट आई थी. इंडस्ट्रियल डिमांड में सुस्ती को चांदी की कीमत में कमजोरी की एक वजह माना जा रहा है.

आने वाले दिनों में सोने की कीमतों के लिए केंद्रीय बैंकों की नीतियां काफी अहम रहने वाली हैं. ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने पर आमतौर पर सोने पर दबाव आता है, जबकि ब्याज दरों में नरमी से सोने को सपोर्ट मिल सकता है. डॉलर की मजबूती का भी सोने की कीमत पर असर पड़ता है. 7 अक्टूबर को आरबीआई अपनी मौद्रिक नीति पेश करेगा. इसके बाद महीने के आखिर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति पर बाजार की नजर रहेगी. इन फैसलों से आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

Share This Article