श्योपुर में मत्स्य पालन पर कार्यशाला आयोजित – एग्रीवेट

Team Agrivate
2 Min Read

एग्रीवेट: 30 सितंबर 2026, श्योपुर: श्योपुर में मत्स्य पालन पर कार्यशाला आयोजित – सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग द्वारा स्व सहायता समूहों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें समूहों को मत्स्य पालन प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से अवगत कराया गया।

सहायक संचालक मत्स्य उद्योग श्री नीरज शर्मा द्वारा एनआरएलएम स्वसहायता समूह को राज्य शासन द्वारा प्रचलित मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना केंद्र सरकार द्वारा परिवर्तित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं प्रधानमंत्री मत्स्य कृषक समृद्धि सह योजना अंतर्गत एनएफडीपी पोर्टल पर मछुआरों के पंजीयन एवं पंजीयन उपरांत ऋण सुविधा, बीमा सुविधा, एवं प्रदर्शन अनुदान संबंधी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की साथ ही समूहों को उन्नत तकनीक से मत्स्य पालन हेतु प्रोत्साहित करने के लिए पचीपुरा में जलाशय पर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत स्थापित केज कल्चर परियोजना का एक्स्पोज़र कराया गया।

Share This Article