एग्रीवेट: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन’ के तहत यूपी के 75 जिलों के खास व्यंजनों को ग्लोबल मंच मिला है. बागपत का मशहूर घेवर, बरेली की बर्फी और बदायूं के हब्बू हलवाई के पारंपरिक पेड़े ने लोगों और विदेशी मेहमानों का ध्यान खींचा. ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित इस ट्रेड शो में यूपी के देसी स्वाद, परंपरा और कारोबार की झलक देखने को मिल रही है.