एग्रीवेट: रबी सीजन 2026 की तैयारियों के बीच केंद्र सरकार ने किसानों और मिट्टी की सेहत को लेकर बड़ा अभियान शुरू करने का ऐलान किया है. 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक देशभर में ‘खेत बचाओ अभियान’ चलाया जाएगा. अभियान में सॉइल हेल्थ कार्ड के आधार पर संतुलित उर्वरक इस्तेमाल, मिट्टी की उर्वरा शक्ति और पर्यावरण संरक्षण पर जोर रहेगा. पूर्वी भारत में धान कटाई के बाद खाली खेतों में दलहन की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा. साथ ही KCC, फसल बीमा, पारदर्शी CCE और कीट-रोग नियंत्रण पर भी विशेष फोकस रहेगा.