धान खरीद में देरी पर भड़के गुरनाम चढूनी! बोले-मंडियों में बर्बाद हो रहा किसानों का अनाज

Team Agrivate
2 Min Read
धान खरीद में देरी पर भड़के गुरनाम चढूनी! बोले-मंडियों में बर्बाद हो रहा किसानों का अनाज

एग्रीवेट: धान की सरकारी खरीद में देरी और मंडियों में खुले में पड़े धान को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सरकार और अधिकारियों पर सवाल उठाए हैं. चढ़ूनी ने कहा कि खरीद में देरी के बीच बारिश से मंडियों में रखा धान खराब हो रहा है और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. चढ़ूनी ने यह भी कहा कि एक जिले के किसान को दूसरे जिले में धान तौलने की अनुमति नहीं मिलने से किसानों की दिक्कत बढ़ी है. उनके मुताबिक, इस मुद्दे पर उच्च अधिकारियों से बातचीत हुई है और जल्द समाधान की उम्मीद है.

Share This Article