एग्रीवेट: राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रबी सीजन की तैयारियों, किसानों की आय, कृषि उत्पादन और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियों पर अहम बातें कहीं. पूसा, नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में सूखे और भारी बारिश से प्रभावित राज्यों के किसानों को केंद्र सरकार के सहयोग का भरोसा दिया गया. साथ ही कृषि विकास, फसल उत्पादन, राज्यों के साथ बेहतर तालमेल और रबी अभियान को परिणाम आधारित बनाने पर जोर दिया गया. इस वीडियो में जानिए शिवराज सिंह चौहान के बड़े बयान, रबी 2026 की तैयारियां और किसानों से जुड़े अहम मुद्दों पर सरकार का पूरा फोकस.