एग्रीवेट: UPI Charge Explained! किसान से दुकानदार तक जानिए किस पर पड़ेगा असर UPI को लेकर देशभर में करोड़ों लोग रोजाना पेमेंट करते हैं। चाय की दुकान से लेकर मंडी तक, पेट्रोल पंप से लेकर ऑनलाइन खरीदारी तक आज UPI हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है।
लेकिन अब UPI ट्रांजैक्शन पर चार्ज को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। सवाल ये है कि आखिर ये चार्ज किस पर लगेगा? आम आदमी और खासकर गांव-किसानों पर इसका क्या असर पड़ेगा?
क्या 2 हजार रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर ग्राहक की जेब पर असर पड़ेगा, या फिर पूरा बोझ मर्चेंट पर होगा?