एग्रीवेट: 28 सितंबर 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश के कई जिलों में हल्की वर्षा / बौछारें पड़ने की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के ग्वालियर , जबलपुर संभागों के जिलों में में कहीं – कहीं वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। 1 जून से 28 सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -4 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से + ४ % अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से -11 % कम वर्षा दर्ज़ हुई है।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े – बरही 16.0, ग्वालियर 2.6, रीठी 2.0, मलाजखंड 1.4 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – दक्षिण -पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुज रनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा, नलिया से होकर गुजर रही है। पश्चिमी विक्षोभ , अब मध्य और ऊपरी क्षोभ मंडल की पछुआ हवाओं में एक ट्रफ के रुप में मध्य समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मध्य समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी की ऊंचाई के बीच पूर्वी उत्तर देश के ऊपर बना हुआ है। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर उत्तर -पश्चिम उत्तरप्रदेश और आसपास के क्षेत्र के ऊपर स्थित है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खर गोन , बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर , दतिया, भिंड , मुरैना, श्यो पुरकलां, सिंगरौली , सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी , मंडला, बालाघाट, पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी , मैहर और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं वर्षा या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना व्यक्त की है।