प्रधानमंत्री Kisan Update: 24वीं किस्त कब आएगी? ₹2,000 पाने से पहले पूरे करें ये जरूरी काम – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और अब तक 23 किस्तों का लाभ ले चुके हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है. पीएम किसान की 24वीं किस्त की कोई निश्चित आधिकारिक तारीख अभी सामने नहीं आई है. ऐसे में देशभर के किसानों के मन में यह सवाल है कि कब 24वीं किस्त का पैसा खातों में जारी होगा. इसी के चलते सोशल मीडिया पर भी किस्त जारी होने को लेकर कई अफवाहें सामने आ रही है और लाभार्थियों के मन में कई सवाल आ रहे हैं कि क्या अक्टूबर में किस्त जारी होगी? इस सवाल का जवाब आगे जानें.

देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ मिल रहा है और इसी के चलते कुछ किसान ऐसे हैं, जो योजना के नियम निर्देशों का पालन किए बिना योजना का लाभ उठा रहे हैं. इसी के चलते ये अगर लाभार्थी इन जरूरी कामों को पूरा नहीं करते हैं तो किस्त का भुगतान प्रभावित हो सकता है-

पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल के अनुसार, योजना में पंजीकृत किसानों के लिए e-KYC अनिवार्य है. इसलिए अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, तो इसकी स्थिति जरूर जांच लें.

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी हुई थी और सामान्य अंतराल को देखते हुए 24वीं किस्त के अक्टूबर 2026 में आने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन जब तक सरकार की ओर से तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं होता, तब तक सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी निश्चित तारीख को सही न मानें और आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें.

Share This Article