मनमोहन सिंह की जयंती पर इमरान मसूद बोले- उन्होंने देश को मुश्किल दौर से बचाया—जानें पूरा मामला – एग्रीवेट

Team Agrivate
13 Min Read

एग्रीवेट: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने उन्हें याद किया. उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने अपनी काबिलियत से देश को मुश्किल दौर से निकालने में अहम भूमिका निभाई. इमरान मसूद ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मनमोहन सिंह देश को जो व्यवस्था और विरासत सौंपकर गए थे, उसे बाद की सरकार ने नुकसान पहुंचाया. उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के काम और योगदान को याद किया जाना चाहिए.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राहुल गांधी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के इस्तीफे की मांग पर पलटवार किया है. उन्होंने राहुल गांधी और विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि . सरावगी ने कहा कि SIR के दौरान मतदाता सूची में दो बार दर्ज नाम, मृत लोगों और बाहर जा चुके लोगों के नाम हटाए जाएंगे. उन्होंने विपक्ष पर फर्जी मतदान के जरिए फायदा उठाने का आरोप भी लगाया.

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ की है. उन्होंने खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई और आगे के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं. अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछला दिन भारत के लिए ऐतिहासिक रहा. पहली बार एक ही दिन में भारत ने एक गोल्ड, दो सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज समेत कुल 6 मेडल जीते. उन्होंने कहा कि आज कबड्डी समेत कई दूसरे मुकाबले होने हैं. उम्मीद है कि इन खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगे और देश के लिए जीत हासिल करेंगे. अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को भी विशेष तौर पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि अलग-अलग खेलों में हिमाचल के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है.

आंध्र प्रदेश सरकार ने 2026-27 खरीफ सीजन में 37 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है. नागरिक आपूर्ति मंत्री नादेंदला मनोहर ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि धान खरीद के लिए राज्य में 2,619 विशेष खरीद केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर करीब 24,000 कर्मचारी तैनात रहेंगे. सरकार का लक्ष्य किसानों से धान की खरीद की प्रक्रिया को सुचारू और आसान बनाना है.

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने गणेश उत्सव के मौके पर लोगों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव सिर्फ महाराष्ट्र में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था. अठावले ने कहा कि लोकमान्य तिलक ने आजादी के आंदोलन को मजबूत करने और इसे देशभर में फैलाने के लिए गणेश उत्सव को बड़े स्तर पर मनाने की शुरुआत की थी. उन्होंने कहा कि इस उत्सव में सभी जाति और धर्म के लोग शामिल होते हैं. उन्होंने गणेश भक्तों को शुभकामनाएं भी दीं.

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने वरिष्ठ पार्टी नेता राम गोविंद चौधरी के निधन पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि चौधरी समाजवादी आंदोलन की उस पीढ़ी के नेता थे, जिसने शुरुआती दौर में समाजवाद की पहचान बनाने के लिए संघर्ष किया. अखिलेश यादव ने कहा कि राम गोविंद चौधरी ने अपना पूरा जीवन समाजवादी आंदोलन के लिए संघर्ष करते हुए बिताया. वह अपनी बात प्रभावी तरीके से रखते थे। उनके निधन से समाजवादी आंदोलन और समाजवादी पार्टी को बड़ी क्षति हुई है. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी के सभी लोग राम गोविंद चौधरी के परिवार के साथ खड़े हैं.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गणेश विसर्जन के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र समेत पूरे देश में 10 दिनों तक गणेश उत्सव बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. फडणवीस ने कहा कि अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन भी एक बड़ा पर्व है. मुंबई में चौपाटी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति बप्पा को विदाई देने पहुंच रहे हैं. मुंबई महानगरपालिका और पुलिस ने विसर्जन के लिए अच्छी व्यवस्था की है और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है.उन्होंने कहा कि बप्पा को विदाई देते समय मन में दुख जरूर है, लेकिन सभी जानते हैं कि अगले साल गणपति बप्पा फिर आएंगे और आशीर्वाद देंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि बप्पा सभी कुप्रथाओं को खत्म करने का आशीर्वाद देंगे.

राजद सांसद मीसा भारती ने कहा कि वह जिस X हैंडल के खिलाफ शिकायत करने पहुंची थीं, उस पर उन्हें बताया गया कि उनके पास प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने का अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि उन्होंने थाने में तीन बातें रखी हैं. मीसा भारती ने कहा कि अगर सम्राट चौधरी के X अकाउंट पर प्राथमिकी (एफआईआर) नहीं हो सकती तो जिन 250-300 अन्य अकाउंट पर केस दर्ज किए गए हैं, उन मामलों को भी हटा देना चाहिए. उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी कहा कि मीडिया के सामने आकर स्पष्ट करें कि उनका X अकाउंट स्टेनो चलाता था और उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी.

गणेश विसर्जन के मौके पर शिवसेना प्रवक्ता शायना NC ने कहा कि भगवान गणपति बप्पा दुनिया के हर नागरिक का स्वागत करते हैं. उन्होंने कहा कि गणपति बप्पा को विदाई देते समय लोग मुंबई की सुरक्षा और खुशहाली की उम्मीद करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने पूरे साल शहर में साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया.

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हिस्से के पानी को रोकने, उसमें किसी तरह की बाधा डालने या उसका रुख बदलने की कोशिश को युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा. शहबाज शरीफ ने कहा कि भारत को इस मुद्दे पर किसी तरह की गलतफहमी नहीं होनी चाहिए.

केंद्रीय मंत्री और अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने विपक्ष पर चुनाव आयोग और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को निशाना बनाने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है. उन्होंने कहा कि विपक्ष को 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी हार का अंदाजा हो गया है, इसलिए वह हार के लिए बहाने तलाश रहा है. उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनाव आयोग को अपनी हार का जिम्मेदार ठहराने की तैयारी कर रहा है. पटेल ने दावा किया कि एनडीए के सामने विपक्ष लगातार चुनावों में पराजित हुआ है. अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने 2017 और 2022 के चुनाव में एनडीए की जीत में योगदान दिया था और इस बार भी गठबंधन के लिए पूरी ताकत से काम करेगी.

उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि उसका फोकस किसानों तक विकास योजनाओं का सीधा और असरदार लाभ पहुंचाने पर है. इसके लिए सरकार संस्थागत क्षमता को मजबूत करने पर जोर दे रही है. सरकार गन्ने की अधिक उत्पादन देने वाली और रोग प्रतिरोधी किस्मों को बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है. इसके साथ ही बेहतर बीज व्यवस्था, वैज्ञानिक तरीके से खेती और कृषि में मशीनों के इस्तेमाल पर भी जोर दिया जा रहा है. सरकार का उद्देश्य खेती की उत्पादकता बढ़ाने के साथ किसानों को बेहतर तकनीक और संसाधन उपलब्ध कराना है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को देश के 23 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और झारखंड भी शामिल हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है. कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की भी संभावना है. तेज हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वहीं, पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है. वहीं, समुद्र में खराब मौसम को देखते हुए तटीय इलाकों के मछुआरों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: अब मॉनसून के लौटने की शुरूआत हो गई है. 20 सितंबर से राजस्थान से मॉनसून की विदाई की शुरुआत हो चुकी है. इसके चलते मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. अभी भी तटीय राज्यों में तेज आंधी और हल्की बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में तापमान में उछाल देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है.

पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (mal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Share This Article